आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं जिसमें से एक है गूगल पे से पैसे कैसे कमाए। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गूगल पे एप एक गूगल का ही प्रोडक्ट होता है जिस पर आप यूपीआई पेमेंट से लेकर मोबाइल रिचार्ज और भी कई सारे तरीके से गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं। गूगल पे एप की सबसे खासियत बात यह होती है कि यह बहुत ही सुरक्षित तरीके से बनाया गया है इसीलिए अधिकतर लोग गूगल पे पर विश्वास भी करते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि आप गूगल पे के जरिए किस प्रकार पैसे कमा सकते हैं।
गूगल पे क्या होता है
गूगल पे एक मोबाइल की एप्लीकेशन है जिसके जरिए आप घर बैठे पेमेंट कर सकते हैं। इसे गूगल ने लॉन्च किया है जो यूपीआई पर निर्धारित एक ऐप है। जिसको भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत 2017 में की गई थी। यूपीआई पेमेंट एप में चौथा यूपीआई एप था जिसका उद्घाटन अरुण जेटली के द्वारा किया गया था। इस app के जरिए आप बहुत सारे काम कर सकते हैं। जैसे की पेमेंट भेजना, मोबाइल रिचार्ज करना, बिल पेमेंट करना, टिकट करना इन सभी काम को गूगल पे के जरिए किया जा सकता है।
गूगल पे में अकाउंट बनाने के लिए जरूरी चीज
अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल पे पर अकाउंट बनाने की जरूरत होती है इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है जैसे की-
- एक ईमेल आईडी
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर जो आपके बैंक से लिंक हो
- इस बैंक का एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड
- गूगल पे एप
गूगल पे एप कैसे डाउनलोड करें
अगर आप इस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आप गूगल प्ले स्टोर के जरिए इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर में आपको यह ऐप सर्च करते ही दिखाई दे जाती है आप इसे स्टोर कर ले।
गूगल पे एप में अकाउंट कैसे बनाते हैं
गूगल पे में अकाउंट बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। इसे आप अपने मोबाइल नंबर से साइन अप कर सकते हैं। इसमें आपको अपना बैंक अकाउंट भी ऐड करना होता है। निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आप गूगल पे पर अपना अकाउंट बना सकते हैं:
- सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ले इसके बाद इसे ओपन करें।
- अब आपके सामने यहां पर मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन आ जाएगा। नीचे दो सिम कार्ड आपके मोबाइल में लगे होंगे उनके नंबर दिखाई देंगे जो सिम आपके बैंक अकाउंट से लिंक है उस नंबर पर क्लिक कर दे और सेलेक्ट कर ले।
- इसके बाद आपको ईमेल आईडी सेलेक्ट करना है और स्वीकार करें या फिर जारी रखें कि ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब यहां पर आपको मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी आएगा उसे डालकर जारी पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज पर आपको गूगल पे में एक लॉक लगाना होगा जो पैटर्न या फिर पीन को सेलेक्ट करके जारी की ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब अगले पेज पर लॉक लगाना है और सेट करें इतना करने के बाद आपका गूगल पेपर अकाउंट बन जाता है।
गूगल पे में बैंक अकाउंट कैसे ऐड करें
- अगर आप गूगल पे में अपना bank account add करना चाहते हैं तो उसके लिए गूगल पे एप को ओपन करें।
- इसके बाद प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- अब यहां पर एक ऑप्शन दिखाई देगा खाता जोड़ें इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप यहां पर अपना बैंक सेलेक्ट करें।
- यहां पर आपसे कुछ परमिशन मांगी जाती है जिसे आपको allow करना होता है। इसके बाद जो बैंक अकाउंट सिलेक्ट किया है वह किस मोबाइल नंबर से लिंक है वह नंबर सेलेक्ट करें।
- इसके बाद जारी रखें कि ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका बैंक अकाउंट ऐड हो जाता है।
गूगल पे एप से पैसे कैसे कमाये (Google pay se paise kaise kamaye in Hindi)
गूगल पे में पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके होते हैं। कुछ के बारे में हम आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं।
1. गूगल पे एप को रेफर करें
गूगल पे एप के जरिए आप किसी भी फ्रेंड को इनवाइट करती हैं और वह आपके लिंक पर क्लिक करके गूगल पे एप डाउनलोड करता है तो इसमें आपको कैशबैक मिलता है। आपको लगभग 150 रुपए और अकाउंट बनाने वाले फ्रेंड को ₹21 रुपए मिलते हैं।
2. मनी ट्रांसफर करके पैसे कमाए
जब आप इस ऐप के जरिए किसी को पैसे ट्रांसफर करते हैं तो उसमें आपको कैशबैक मिलता है। इसमें बहुत सारे रिवॉर्ड दिए जाते हैं जिसके जरिए आप पैसे कमा सकते हैं।
3. वेलकम गिफ्ट से पैसे कमाए
इस ऑफर में आपको 30 मिनट में 4 पेमेंट करनी होती है जिसके बाद आपको लगभग ₹80 का कैशबैक मिल जाता है।
4. बिल पेमेंट करके पैसे कमाए
गूगल पे में से आप मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल, पेमेंट बिल, वॉटर बिल इन सभी का भुगतान कर सकते हैं। इसमें आपको हर पेमेंट पर स्क्रैच कार्ड के रूप में कैशबैक मिलता है। इसमें आपको रिवॉर्ड भी मिलते हैं और पैसे भी कैशबैक के रूप में मिल जाते हैं।
5. स्क्रेच कार्ड के जरिए पैसे कमाए
अगर आप अपने गूगल पे से ₹150 या इससे अधिक का पेमेंट करते हैं तो इसके बदले गूगल की तरह से आपको एक स्क्रैच कार्ड दिया जाता है। जिसे आप अपने गूगल पे अकाउंट में रेफर कर सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग राशि दी जाती है इसे आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
6. प्रोमो कोड के जरिए पैसे कमाए
गूगल पे एप के माध्यम से आप अपने फेस्टिवल के समय प्रोमो कोड का उपयोग कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। जैसे ही कोई फेस्टिवल आता है तो उसे समय आपको प्रोमो कोड के माध्यम से पैसे कमाने का मौका मिलता है। अगर आप प्रोमो डालकर कोई शॉपिंग करते हैं तो उसमें आपको अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिलता है।
गूगल पे से पैसे कैसे ट्रांसफर करते हैं
- गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको ओपन करें और नीचे नया पेमेंट पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद मोबाइल में जितने भी नंबर से होते हैं वह दिखाई देंगे जिस नंबर पर आपको पेमेंट करनी है उस नंबर को आप सेलेक्ट करके सीधा पेमेंट कर सकते हैं या फिर उसे बैंक से पैसे भी भेज सकते हैं।
- अब यहां आपको उस बैंक डिटेल को सबमिट कर देना है जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं जिसमें आपके अकाउंट होल्डर का नाम अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड डालना होता है।
- फाइनल में आपको बैंक अकाउंट सेलेक्ट करके यूपीआई पिन डालकर पेमेंट करनी होती है।
गूगल पे से कितने रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गूगल पे से आप ज्यादा से ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। गूगल पे के द्वारा कोई भी लिमिट सेट नहीं की गई है। हां अगर बैंक की बात की जाए तो वहां पर लिमिट सेट हो सकती है। जैसे एक बैंक के यूपीआई से आप एक दिन में 10 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। कुछ बैंक ऐसे होते हैं जहां पर आप 10000 एक दिन में सेंड कर सकते हैं।
गूगल पे से रिचार्ज कैसे कर सकते हैं
गूगल पे से अगर आप रिचार्ज करना चाहते हैं तो बहुत ही आसान होता है। निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले app को ओपन करें अब नीचे नया पेमेंट पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद मोबाइल रिचार्ज ऑप्शन का चुनाव करें।
- अब यहां पर अपना मोबाइल नंबर डाले और फोन के से नंबर आपको नीचे दिख जाएंगे।
- अब आप कौन सी सिम ऑपरेटर को सेलेक्ट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और आगे बढ़े।
- अब यहां पर अमाउंट डाले कितने रुपए का रिचार्ज करना है या फिर प्लान के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप फाइनल में आपको बैंक का पिन डालकर पेमेंट कर देनी है इससे आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाता है।
गूगल पे से रिचार्ज करने पर कितने पैसे मिलते हैं
गूगल पे से रिचार्ज करने पर आपको ₹5 से लेकर ₹50 तक का कैशबैक मिल जाता है जो मोबाइल रिचार्ज ऑफर पर ही निर्भर करता है, क्योंकि इसमें ऑफर भी बदलते रहती है जितने रुपए का रिचार्ज करते हैं इस पर आपको कैशबैक मिलता है। मोबाइल रिचार्ज के अलावा डीटीएच रिचार्ज केबल रिचार्ज पर भी आपको कैशबैक मिल जाता है जिसमें पहले रिचार्ज पर ज्यादा से ज्यादा ₹50 तक मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
Cashboss App के जरिए पैसे कैसे कमा सकते हैं?
FAQ: (Google Pay Earning सवाल जवाब)
क्या गूगल पे एप के जरिए गेम खेल कर पैसे कमाए जा सकते हैं?
जी हां, आप गूगल पर आपके जरिए आप गेम खेल कर पैसे कमा सकते हैं।
गूगल पे आपके जरिए 1 दिन में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?
गूगल पर आपके जरिए आप एक दिन में 1000 से लेकर ₹2000 तक कमा सकते हैं बाकी आपके ऊपर निर्भर करता है।
क्या गूगल पे एप पर भरोसा किया जा सकता है?
जी हां, गूगल पे एप एक भरोसमंद है और यह काफी सुरक्षित भी है।
निष्कर्ष
इस तरीके से आप गूगल पे app के जरिए पैसे कमा सकते हैं और घर बैठे अपने काम को और भी ज्यादा आसान बना सकते हैं। गूगल पे एक बहुत ही अच्छी ऐप है जिसमें आप काफी सारे काम कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी और आप गूगल पे से पैसे कैसे कमाए इस बारे में भी सारी जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। इस जानकारी से कुछ सीखने के बाद अपने दोस्तों के साथ सांझा जरूर करें, धन्यवाद।