2025 में तेज ऐप से पैसे कैसे कमाए? | Tez App Se Paise Kaise Kamaye

वर्तमान समय में अनेक सारे लोग Tez App से पैसा कमा रहे हैं। आज के समय में बढ़ती हुई technology और internet के विस्तार के साथ ही घर बैठे online mobile फोन से पैसा कमाने के अनेक सारे तरीके आ चुके हैं। अनेक सारे मोबाइल एप्लीकेशन आपको देखने के लिए मिल जाते हैं जिससे आप अपना खर्च निकाल सकते हैं। इसी सूची में एक mobile earning application Tez App भी शामिल है। तेज ऐप काफी Popular Application है, जिसे आप वर्तमान समय में Google Pay नाम से जानते हैं। यह भारत में सबसे बड़े UPI Application में से एक हैं जिसे एक करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तारपूर्वक बताएंगे कि Tez App क्या है? तेज ऐप का इस्तेमाल कैसे करते हैं, तेज ऐप को डाउनलोड कैसे करेंगे, Tez App से पैसा कमाने के तरीके क्या है, तेज ऐप से किस प्रकार से पैसे कमाएंगे और किस प्रकार से उसे इस्तेमाल करेंगे। तो इस आर्टिकल को आप अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। अंत तक इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि किस तरह से आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से अपना खर्च निकाल सकते हैं, पैसे कमा सकते हैं और हम इस एप्लीकेशन से पैसा कमाने का बिल्कुल जेनुइन तरीका बताएंगे, जिसे आप किसी और के साथ भी साझा कर सकते हैं और आसानी से कभी भी और कहीं पर भी पैसा कमा सकते हैं।

Tez App क्या है? —

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल गूगल ने Tez App को 18 सितंबर 2017 को लांच किया था। इस ऐप का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट वॉलेट उपलब्ध कराना है, जो अब वर्तमान समय में यूपीआई से लिंक हो चुका है यानी अब यह एप्लीकेशन यूपीआई ट्रांजैक्शन करता है। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि वर्ष 2017 में इस एप्लीकेशन की लॉन्चिंग दिल्ली में तत्कालीन मंत्री अरुण जेटली द्वारा की गई थी। उस समय इस एप्लीकेशन का नाम Tez App था, जिसे यूपीआई पेमेंट के साथ इंटीग्रेट करने के बाद Google Pay कर दिया गया है। अब आप गूगल पे नाम से इस एप्लीकेशन को भलीभांति जानते ही हैं। यह वर्तमान समय में इंडिया के टॉप यूपीआई एप्स में शामिल है।

वर्ष 2016 के बाद दुनिया भर में डिजिटल पेमेंट का क्रेज काफी बढ़ने लगा तथा भारत में यह ऑनलाइन पेमेंट करने का क्रेज जोर पकड़ रहा था। इसी कड़ी में गूगल ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए पेमेंट वॉलेट का यह एप्लीकेशन बनाया था, जिसे लोगों द्वारा खूब इस्तेमाल किया गया। बाद में भारत सरकार द्वारा रियल टाइम इंस्टेंट मनी ट्रांसफर के लिए सबसे आसान और बेहतरीन तरीका लाया गया, जिसे यूपीआई नाम से जाना जाता है, उसे यूपीआई के साथ इंटीग्रेशन करके Tez App को गूगल पे एप्लीकेशन में कन्वर्ट कर दिया गया। अब आप गूगल पे ऐप से किसी को भी एक क्लिक में पैसा भेज सकते हैं प्राप्त कर सकते हैं बिल पेमेंट कर सकते हैं और भी अनेक सारे फीचर्स दिए गए हैं।

Tez App को काफी सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह ऐप Multilevel Security System के साथ आता है और दुनिया की सबसे बड़ी और भरोसेमंद कंपनी गूगल द्वारा लांच किया गया है। यह गूगल का प्रोडक्ट है। इसीलिए आप इस पर विश्वास कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं जैसे कि – मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली, कन्नड़, तेलगू आदि में भी उपलब्ध है। आप अपने लोकल भाषा में इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके Online Transaction कर सकते हैं। इसके लिए किसी अकाउंट की जरूरत नहीं है, केवल मोबाइल नंबर यूपीआई या क्यूआर कोड से भी पेमेंट किया जाता है।

तेज ऐप से पैसे कैसे कमाए? (Tez App Se Paise Kaise Kamaye)—

तेज ऐप को इस्तेमाल करना और Tez App के फीचर्स के बारे में हम जान चुके हैं। तो आइए अब हम जान लेते हैं कि तेज ऐप से आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से कुछ ही समय में किस तरह से पैसे कमा सकते हैं और तेज ऐप से पैसे कमाने के कौन-कौन से तरीके हैं। तो आइए जानते हैं–

1. Refer & Earn Method —

तेज ऐप से पैसे कमाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि आप Tez App में अपना अकाउंट बनाने के बाद “रेफर एंड अर्न” सेक्शन पर क्लिक करके उस एप्लीकेशन का लिंक अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। आपके द्वारा साझा किए गए लिंक से कोई भी व्यक्ति तेज ऐप पर अकाउंट बनाएगा। तो उस पर निर्धारित किया गया पैसा आपके बैंक खाते में आपको देखने को मिल जाएगा।

इस प्रकार से आप जितने अधिक लोगों तक व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से Tez App को रेफर करेंगे, उतने ही अधिक लोग Tez App को डाउनलोड और रजिस्टर करेंगे और उतना ही अधिक पैसा आपको मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि Tez App को रेफर करके पैसा कमाने का कमीशन समय-समय पर बदलता रहता है। वर्तमान समय में एक रेफर एंड अर्न से लगभग ₹150 कमा सकते हैं। तो आप सोच सकते हैं कि आपके कितने रिलेटिव और कितने फ्रेंड हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से और आप अपने जान पहचान के लोगों का कितना अधिक अकाउंट खुलवा सकते हैं और कितना अधिक पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

2. Scratch Cards Offer —

Tez App से पैसा कमाने का दूसरा तरीका स्क्रैच कार्ड ऑफर्स का है। यहां पर आप अपने तेज एप अकाउंट से दूसरे किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो उस पर आपको स्क्रैच कार्ड मिलता है। उस कार्ड को स्क्रैच करने पर पैसे मिलते हैं। एक अकाउंट से आप एक बार में अधिकतम ₹1000 तक भी जीत सकते हैं और इसमें स्क्रैच कार्ड के अंदर विभिन्न प्रकार के ब्रांच ऑफ़र भी देखने के लिए मिल जाते हैं। आप किसी भी व्यक्ति को तेज ऐप से कम से कम ₹50 ट्रांसफर करते हैं। तो भी आपको स्क्रैच कार्ड मिल जाता है। इस तरह से आप दूसरे तेज पर अकाउंट के साथ ट्रांजैक्शन करके अधिक से अधिक स्क्रैच कार्ड पाकर अधिक से अधिक कमाई कर सकते हैं।

3. Lucky Sundays offer —

Tez App से पैसा कमाने का तीसरा तरीका लकी संडे ऑफिस है, जिसमें समय-समय पर संडे और अन्य फेस्टिवल के समय Tez App द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑफर प्रस्तुत किए जाते हैं जिसमें यूजर्स को कुछ ट्रांजैक्शन करने का टारगेट दिया जाता है। अगर कोई यूजर वो ट्रांजैक्शन करके टारगेट पूरा कर देता है तो निर्धारित किया गया ऑफर उनको मिल जाता है जिसमें ₹100000 तक भी जीतने का अवसर दिया जाता है और कम से कम ₹50 का ट्रांजैक्शन करके भी आप उस कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। उसका Result हर Sunday को आता है, इसीलिए इसे लकी Sunday Offer कहते हैं।

Tez App कैसे इस्तेमाल करते हैं? —

  • 1. Tez App का उपयोग करने के लिए सबसे पहले हमें इसे अपने मोबाइल या सिस्टम पर डाउनलोड करना होगा।
  • 2. अगर आप एंड्रॉयड यूजर है, तो गूगल प्ले स्टोर से तेज ऐप को डाउनलोड करें।
  • 3. iOS यूजर को Tez App डाउनलोड करने के लिए एप स्टोर पर विजिट करना होगा।
  • 4. तेज ऐप को गूगल पे की ऑफिशियल वेबसाइट से भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • 5. तेज ऐप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको स्क्रीन लॉक या गूगल पर सेट करना होगा ताकि एप की सिक्योरिटी बनी रहें।
  • 6. अब आपको अपने मोबाइल नंबर से Tez App में रजिस्टर करना होगा।
  • 7. जो मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में दिया गया है, उसी मोबाइल नंबर को दर्ज करके सबमिट करें।
  • 8. अब उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा, वह ओटीपी नंबर दर्ज करें अन्यथा ऑटोमेटिक ही कैप्चर कर लेता है।
  • 9. अब आपको अपने बैंक खाते को गूगल पे के साथ लिंक करना होगा ताकि आप पैसे भेज सकें और पैसा उस अकाउंट में प्राप्त कर सकें।
  • 10. बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए दिखाई दे रहे बैंक की सूची में से चयन करें या अपने बैंक का नाम सर्च करें।
  • 11. बैंक पर क्लिक कर करते ही Tez App द्वारा ऑटोमेटिक आपके बैंक खाते का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • 12. इस प्रकार से आपका बैंक खाता Tez App के साथ सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
  • 13. अब आप गूगल पे से किसी को भी पैसा भेज सकते हैं और किसी से भी पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
  • 14. आप किसी से पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे आप पैसे प्राप्त करने की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
  • 15. जो भी पैसा आप किसी को भेजेंगे वह आपके बैंक खाते से कट होकर सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में चले जाएंगे।
  • 16. Tez App से आप जो भी पैसा प्राप्त करेंगे, वह आपके बैंक खाते में प्राप्त हो जाएंगे।
  • 17. Tez App से आपको तीन प्रकार से पेमेंट कर सकते हैं। जिसमें मोबाइल नंबर, यूपीआई और क्यूआर कोड शामिल है।
  • 18. Tez App में आप एक से अधिक बैंक अकाउंट को भी लिंक कर सकते हैं।
  • 19. तेज ऐप में Credit Card और Debit Card को भी Link करके Payment कर सकते हैं।
  • 20. Tez App से आप अपने मोबाइल फोन का रिचार्ज, लाइट बिल और अन्य दूसरे बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
  • 21. तेज ऐप से किसी भी दुकान या किसी भी व्यक्ति को Instant Payment कर सकते हैं।
  • 22. Tez App से पैसा सेंड करना और प्राप्त करना बिल्कुल फ्री है। इस पर किसी भी प्रकार का कोई भी कमीशन नहीं है।

Conclusion

Tez App काफी Popular App है। इस ऐप से लाखों लोग पैसा कमा रहे हैं और आप भी पैसा कमा सकते हैं। तेज ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस ऐप से आप रोजमर्रा के पेमेंट कर सकते हैं। लोगों से पैसा प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए किसी भी प्रकार की अकाउंट डिटेल का होना जरूरी नहीं है। किसी भी व्यक्ति को Mobile No., UPI ID या QR Code की मदद से पैसा भेजना और प्राप्त करना होता है। इस प्रकार के ट्रांजैक्शन के साथ ही विभिन्न प्रकार के ऑप्शन से पैसा कमाया जा सकता है। इस आर्टिकल में पूरी जानकारी के साथ विस्तार पूर्वक हम आपको Tez App की पूरी जानकारी बता चुके हैं जिसमें तेज ऐप से पैसा कमाना भी शामिल है। तो उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपका कोई प्रश्न है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ (तेज ऐप के बारे में)

तेज एप का विकास किसने किया?

यह Google के नेक्स्ट बिलियन यूज़र्स पहल के हिस्से के रूप में बनाया गया, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के ऊपर संचालित होने वाला नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया ऐप है। जिसकी लीडरशिप सीज़र सेनगुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक, पेमेंट्स एंड नेक्स्ट बिलियन यूज़र्स, Google ने की थी।

क्या तेज ऐप गूगल से जुड़ा हुआ है?

Tez भारत में Google द्वारा विकसित उपयोगकर्ताओं के लिए एक व्यावसायिक ऐप है। इस ऐप से डिजिटल पैसे और प्राप्त किए जाते हैं।

तेज कौन सा ऐप है?

तेज़ ऐप यह भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के द्वारा संचालित था। गूगल की एक मोबाइल भुगतान सेवा, जिसे भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए लक्षित किया गया था, जिसे बाद में 28 अगस्त 2018 को नए गूगल पे ऐप में बदल दिया गया।

Leave a Comment