आजकल हर किसी के पास मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा है। इंटरनेट पर गूगल वेब स्टोरी से कमाई के बारे में काफी जानकारी देखने को मिलती है। कई लोग इसके जरिए ऑनलाइन कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन क्या वास्तव में इससे कमाई संभव है, यह समझना जरूरी है। अगर आप इस बारे में सही जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
Google Web Story से कैसे करें कमाई
हम आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे कि गूगल वेब स्टोरी क्या है और गूगल वेब स्टोरी से पैसा कैसे कमाए जा सकते है. यह सब समझने के लिए आपको पूरा लेख पढना होगा. ताकि आप भी इसका इस्तेमाल करके कमाई कर सके. गूगल कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है. इस नए फीचर का नाम है. यहां पर यूजर कंटेंट को विजुअल फॉर्मेट में देख पाने में सक्षम होता है.
इंस्टाग्राम स्टोरी से एडवांस है गूगल वेब स्टोरी
गूगल वेब स्टोरी के तहत जो भी कंटेंट तैयार किये जाते हैं, वह गूगल डिस्कवर फीड और गूगल सर्च में यूजर को देखने को मिलता है. आपको बता दे कि , गूगल वेब स्टोरी को एएमपी टेक्नोलॉजी के माध्यम से संचालित किया जाता है. वेब स्टोरी बनाने के लिए वीडियो, ऑडियो, इमेज, टेक्स्ट और एनीमेशन इत्यादि प्रयोग किया जा सकते हैं. जिस तरह आप इंस्टाग्राम पर कोई स्टोरी देखते हैं, उसी प्रकार से गूगल की भी अपनी वेब स्टोरी होती है, जिसमें कोई ना कोई जानकारी शामिल होती है. हालांकि इंस्टाग्राम स्टोरी की अपेक्षा यह ज्यादा एडवांस होती है.
अवश्य देखें:-
गूगल वेब स्टोरी से पैसे कैसे कमाए?
आप गूगल वेब स्टोरी में कोई लिंक ऐड कर सकते हैं या एडवर्टाइजमेंट लगा सकते हैं या फिर कॉल टू एक्शन बटन को भी शामिल कर सकते हैं. इसकी सहायता से आप गूगल वेब स्टोरी में लिंक, विज्ञापन और कॉल टू एक्शन बटन का उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से समय के साथ अच्छी कमाई के अवसर बनाए जा सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह आपके कंटेंट और ट्रैफिक पर निर्भर करता है।.
गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आपको एक वेबसाइट बनानी होती है और उस पर 15 से 20 हाई क्वालिटी वाले आर्टिकल लिखने होते है. इसके बाद वेबसाइट को गूगल एडसेंस से अप्रूव्ड करवाने के लिए आवेदन करना होता है. अगर गूगल आपका आवेदन मान लेता है तो इसके बाद वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस कोड का सेटअप कर देना है.
कमाई का बढ़िया Online Platform
इससे आपकी वेबसाइट पर एडवर्टाइजमेंट आना शुरू हो जाती हैं. इसके बाद आपको गूगल वेब स्टोरी का निर्माण करना है. इसके लिए बहुत सारे टूल आपको नेट पर उपलब्ध हो जाएंगे. जैसे ही आपकी वेब स्टोरी तैयार होगी आप उसे पोस्ट कर सकते हैं. इसके बाद गूगल आपकी तरफ से बनाई हई वेब स्टोरी को गूगल डिस्कवर और गूगल सर्च में दिखाता है. जब लोग आपकी वेब स्टोरी पर रुचि दिखाते हैं और उसे देखने के लिए उसे पर क्लिक करते हैं तो वेब स्टोरी पर एडवर्टाइजमेंट दिखाई देती है. जिस पर जाने अनजाने में यदि क्लिक किया जाता है तो आपकी अच्छी खासी कमाई होती है.
ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस करें
गूगल वेब स्टोरी से पैसा कमाने की कोशिश तो बहुत से वेबसाइट के ओनर करते है पर पूरी जानकारी के बिना वे फेल हो जाते हैं. बहुत से लोग गूगल वेब स्टोरी पर कॉपी कंटेंट डालते हैं, जिसकी वजह से कुछ दिन तक तो उनकी वेब स्टोरी को ज्यादा व्यूज मिलते हैं मगर उसके बाद अचानक से ही व्यूज डाउन हो जाते हैं. ऐसे में आपको अपने गूगल वेबसाइट के लिए हमेशा ओरिजिनल कंटेंट ही इस्तेमाल करना चाहिए. आपको हमेशा अपनी तरफ से ऐसा कंटेंट तैयार करना चाहिए जो कॉपी न हो. आपको हमेशा ऐसा कंटेंट गूगल वेब स्टोरी के तहत पब्लिश करना है, जो आपने खुद तैयार किया हो. इससे आपका कंटेंट भी रैंक करेगा और वह लंबे समय तक लोगों का फेवरेट रहेगा.
वेबसाइट पर ट्रैफिक
आप चाहे तो किसी कंटेंट को अपनी भाषा में लिखकर गूगल वेब स्टोरी के तहत पब्लिश कर सकते हैं. आपको बहुत से आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध हो जाएंगे जिनके माध्यम से कम मेहनत में ही आपका काम जल्दी से हो जाएगा. अगर आपकी वेब स्टोरी उपयोगी और आकर्षक होती है, तो धीरे-धीरे आपकी वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक आने लगता है और आपकी reach बढ़ सकती है। गूगल द्वारा जल्दी से आपके वेब स्टोरी को इंडेक्स भी किया जा सकता है. इसके बाद आपको बड़े स्केल पर ट्रैफिक मिलना शुरू हो जाता है. गूगल वेब स्टोरी को ऐडसेंस के जरिये मोनेटाइज करके भी आप पैसे कमा सकते हैं. इसके अलावा एफिलिएट लिंक लगाकर भी गूगल वेब स्टोरी से ऑनलाइन इनकम की जा सकती है. गूगल वेब स्टोरी के माध्यम से आप अपना प्रोडक्ट भेज सकते हैं अथवा अपने बिजनेस का प्रमोशन कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.
निष्कर्ष :-
आज के इस लेख में हमने जाना कि गूगल वेब स्टोरी क्या है और इसके माध्यम से ऑनलाइन कमाई के अवसर कैसे बनाए जा सकते हैं। यह एक अच्छा तरीका हो सकता है अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने और नए users तक पहुँचने का।
हालांकि, इसमें सफलता पाने के लिए नियमित रूप से original और user-friendly content बनाना जरूरी है।
ध्यान रखें कि कमाई पूरी तरह आपके content की quality, consistency और audience engagement पर निर्भर करती है।
यह जानकारी केवल educational purpose के लिए है और हम किसी भी प्रकार की Income की गारंटी नहीं देते हैं।